अनूपपुर: भोलगढ के जंगल में जंगली हाथी ने महिला की उतारा मौत के घाट, पति, पुत्र घायल
अनूपपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत बरबसपुर के भोलगढ गांव के जंगल में रविवार की दोपहर जंगल के रास्ते से आ रहे परिवार पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की कुचलने मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पति एवं पुत्र को घायल हो गये, जिन्हेे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया है। हाथी से अब तक यह तीसरी मौत हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर जिला मुख्यालय अनूपपुर से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बरबसपुर के गांव भोलगढ निवासी समयलाल पाव का परिवार चटुआ गांव के पास खेत में रहा। यह परिवार दोपहर 3 बजे जंगल से होकर भोलगढ गांव की ओर आ रहा था, तभी परिवार पर हाथी ने हमला कर दिया। इस समय परिवार के कुल 6 सदस्य मौके पर मौजूद थे। हाथी ने प्रेमवती पांव 30 वर्ष पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति 32 वर्षीय राममनोज पाव, 6 वर्षीय पुत्र दीपक पाव को भी हाथी ने उठाकर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य तीन सदस्य अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए।
वन विभाग की टीम द्वारा सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा, हाथी महिला को मारने के बाद घटनास्थल के आसपास ही काफी देर तक खड़ा रहा। जब लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और शोर मचाया तो वह जंगल में ही दूसरी जगह चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं वनविभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव को सुरक्षित किया।
वन विभाग की अपीलवन विभाग ने भोलगढ़ चटुआ, खांड़ा, पौड़ी, मानपुर, बरबसपुर, सोनटोला एवं हाथी से प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों को रात के समय सचेत एवं सतर्क रहने के साथ हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

