home page

राजगढ़ःविहिप ने आरोग्य की कामना के साथ नीम मिश्री का किया वितरण

 | 
राजगढ़ःविहिप ने आरोग्य की कामना के साथ नीम मिश्री का किया वितरण


राजगढ़,19 मार्च (हि.स.)। हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार सुबह मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पीपल चौराहा ब्यावरा पर स्टाॅल लगाकर सामाजिक सद्भाव और आरोग्य की कामना के साथ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। परंपरानुसार पीपल चैराहे पर स्टाॅल लगाया गया, जहां मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्वालुओं तथा कामकाज के लिए निकलने वाले नागरिकों को नीम और मिश्री का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को मंगल तिलक लगाकर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

परंपरानुसार पीपल चौराहा वर्षों से इस आयोजन का केन्द्र रहा है, जहां समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल होकर शुभारंभ का आशीर्वाद ग्रहण करते है। इस अवसर पर जिले के सारंगपुर, तलेन, सुठालिया सहित अन्य प्रखंडो के मुख्य चैराहों पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्वालु मौजूद रहे। गुड़ी पड़वा पर आयोजित यह सेवा और सांस्कतिक कार्यक्रम लोगों में उत्साह, सौहार्द और नववर्ष के प्रति सकारात्मक उर्जा का संदेश देता रहा है।

इस अवसर पर विभाग मंत्री अशोक गुप्ता, विभाग सेवा प्रमुख अशोक अग्रवाल, जिला मंत्री हर्ष तोमर, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज पाठक, जिला सहसंयोजक शैलेन्द्रसिंह नरुका, जिला मिलन प्रमुख बंटी कुशवाह, प्रखंड अध्यक्ष देवराज दांगी, प्रखंड मंत्री नरेन्द्र लववंशी, प्रखंड उपाध्यक्ष संजय शिवहरे, प्रखंड सहमंत्री शैलू प्रजापति, प्रखंड संयोजक प्रशांत गवली, सोनू धनोलिया, इशिका अहिरवार, हर्षित अहिरवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक