home page

‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन आयोजित

 | 
‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन आयोजित


जबलपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शिवाजी प्रखंड आयुध जिला के तत्वावधान में अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, को ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने सहभागिता की।

मैराथन में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री महेंद्र सिंह चौहान, विभाग संयोजक विकल खटीक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वाणी अहलूवालिया, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, एडवोकेट रूपकमल रजक, पुष्पराज पिल्लई, उपाध्यक्ष संजय कोरी, सहमंत्री राजा ठाकुर एवं संजय मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तरुण भारद्वाज, अंशु कनोजिया, जिला सेवा प्रमुख अमित शुक्ला, रोहित कपूर, प्रखंड अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष संस्कृति राय, रिंकू ठाकुर, मिंटू कुरील, विक्की पहलवान, उदित खटीक और नितिन नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इसके अलावा फाउंडेशन से जुड़े महेंद्र विश्वकर्मा, रोहित राणा, काशी प्रसाद वर्मा, शशि रमन स्वामी, राकेश श्रीवास सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान अखंड भारत की भावना, राष्ट्रभक्ति और वंदेमातरम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक