home page

आगरमालवा: केन्द्रीय राज्यमंत्री मल्होत्रा छह जुलाई को आएंगे पीताम्बरा सिद्धपीठ

 | 

आगरमालवा, 3 जुलाई (हि.स.)। भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कार्पोरेट मंत्रालय के केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा छह जुलाई 2024 को आगरमालवा जिले के भ्रमण पर आएंगे।

अपने प्रवास के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री मल्होत्रा छह जुलाई को दोपहर साढ़े तीन बजे आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर में आयेगें तथा यहां से सायं पाँच बजे नलखेड़ा जिला आगरमालवा से इन्दौर के लिये प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/रीतेश शर्मा/मुकेश