home page

मंदसौरः जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वाटर कूलर एवं पानी टंकी की साफ-सफाई की

 | 
मंदसौरः जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वाटर कूलर एवं पानी टंकी की साफ-सफाई की


मंदसौर , 04 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नगर परिषद मल्हारगढ़ द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शनिवार को वार्ड क्रमांक 08, अंबेडकर चौक स्थित सार्वजनिक वाटर कूलर एवं पानी की टंकी की साफ-सफाई का कार्य किया गया।

अभियान के तहत नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा वाटर कूलर एवं पानी टंकी की विधिवत सफाई कर उसे पुन: चालू किया गया, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। नगर परिषद द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं ताकि शहर में स्वच्छता के साथ-साथ पेयजल व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया