home page

उज्जैन:मोनालिसा और विक्रांत में किये महाकाल दर्शन

 | 
उज्जैन:मोनालिसा और विक्रांत में किये महाकाल दर्शन


उज्जैन , 21 मई (हि.स.)। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) एवं फिल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए।

उन्होंने कहा कि बाबा ने बुलाया और हम आ गए। कैसे इतनी भीड़ में शामिल होकर दर्शन किये,पता नहीं चला। भगवान का श्रृंगार होते देख आश्चर्य हुआ कि कैसे यह हो जाता है। उनका मंदिर समिति ने स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल