home page

उज्जैनः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल होकर लिया दर्शन लाभ

 | 

- महाकालेश्वर मंदिर समिति ने केंद्रीय मंत्री को भेंट किए स्मृति चिन्ह

उज्जैन, 20 जून (हि.स.)। केंद्रीय शहरी आवास,और ऊर्जा,मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार की रात्रि उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में शयन आरती शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद रहे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भक्ति में लीन होकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सहित जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को महाकाल मन्दिर की अनूकृति भेंट की और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर