उज्जैनः मंगलनाथ मंदिर के गर्भगृह में गुरुवार को स्थापित होगी 20 किलो चांदी की जलधारी
| Aug 19, 2026, 22:12 IST
उज्जैन, 19 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलनाथ मंदिर के गर्भगृह में गुरुवार, 20 अगस्त को 20 किलो चांदी की जलधारी स्थापित की जाएगी। यह जलधारी हैदराबाद निवासी अमर ओहरी एवं सोनल ओहरी द्वारा दान की गई चांदी से तैयार करवाई गई है।
मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के.के. पाठक ने बुधवार को बताया कि जलधारी स्थापना के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं अध्यक्ष, मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। जलधारी स्थापना का कार्य 20 अगस्त को किया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय में गर्भगृह में प्रवेश न करने का अनुरोध किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

