home page

अनूपपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाएं, पटाखा फोड़ते समय किशोर झुलसा, महिला ने खाया जहर

 | 
अनूपपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाएं, पटाखा फोड़ते समय किशोर झुलसा, महिला ने खाया जहर


अनूपपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाएं, पटाखा फोड़ते समय किशोर झुलसा, महिला ने खाया जहर


अनूपपुर, 09 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को जिला चिकित्सालय में दो अलग-अलग घटनाओं में 13 वर्षीय किशोर और 23 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया। किशोर पटाखे से झुलस गया, जबकि महिला ने चूहे मारने की गोली (जहर) खा ली। दोनों का इलाज जारी है।

परिजनों के अनुसार अनूपपुर मस्जिद मोहल्ले का निवासी किशोर अरकम अली पुत्र जाफर अली, सुबह वह घर के आंगन में था। किसी ने पटाखे वाला बम आंगन की ओर फेंका था। अरकम ने उसे उठाकर जलाने की कोशिश की। पटाखे की सुतली जल गई, लेकिन आवाज नहीं हुई। अरकम ने उसे बुझा हुआ समझकर उठाया और देखने लगा। तभी धमाका हुआ, जिससे उसका चेहरा झुलस गया और हाथ में चोट आई। उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

घर की बातें बाहर बताने से रोकता था पति

दूसरी घटना में अनूपपुर पुरानी बस्ती निवासी महिला किरण प्रजापति पत्नी रामनिवास प्रजापति की छोटी बहन ने बताया कि किरण और उसके पति के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। किरण घर की बातें पड़ोसियों और रिश्तेदारों को बता देती थी। इस बात पर पति उसे समझाता था। सोमवार की सुबह घर की बात बाहर बताने को लेकर पति ने किरण को डांटा। इसके बाद उसने घर में रखी चूहे मारने की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती किया गया।

जिला चिकित्सालय पुलिस सहायता केंद्र के आरक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि पूछताछ में महिला ने चूहा मार खाने से इनकार किया। डॉक्टर ने जहर खाने की आशंका जताते हुए इलाज शुरू किया। बाद में परिजनों ने भी बताया कि उसने चूहे मारने की दवा खाई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला