रीवा में आज से शुरू होगा दो दिवसीय पुस्तक मेला
रीवा, 22 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में विद्यार्थियों को नई कक्षा में प्रवेश के लिए आवश्यक पुस्तकें तथा अन्य सामग्री एक ही स्थान पर प्रतिस्पर्धी मूल्य में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आज रविवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।
रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रारंभ में क्रय किये जाने वाली पुस्तके, यूनिफार्म, कापी, स्टेशनरी आदि उचित मूल्य पर सुलभ कराने के लिए प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपेक्षा की है। उन्होंने पुस्तक विक्रेताओं से अपील की है कि पाठ्य पुस्तकों पर 10 प्रतिशत तथा स्टेशनरी में 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट दें, ताकि विद्यार्थी पुस्तके व अन्य सामग्री ले सकें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

