home page

राजगढ़ः तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

 | 
राजगढ़ः तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत


राजगढ़, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम सीलखेड़ा में रविवार को तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव पानी से बाहर निकाले और सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सीलखेड़ा निवासी आजाद (13) पुत्र देवीसिंह हरिजन और उसका छोटा भाई विजय (11) साल दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गए थे। नहाते समय आजाद, विजय और उनका दोस्त उमंग गहरे पानी की तरफ चले गए। इसी दौरान तीनों पानी में डूबने लगे। उमंग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन आजाद और विजय गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तालाब पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से दोनों भाइयों को बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई है। बताया गया कि मृतकों का एक बड़ा भाई भी है। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक