home page

मुरैनाः कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत आरक्षक हरिकेश गुर्जर को दी श्रद्धांजलि

 | 
मुरैनाः कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत आरक्षक हरिकेश गुर्जर को दी श्रद्धांजलि


मुरैना, 11 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में वन अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने हरिकेश गुर्जर को शहीद का दर्जा देने की मांग भी की है। मध्यप्रदेश के वन अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा यह कैंडल मार्च अपने-अपने पदस्थापना स्थल पर निकाला गया।

मुरैना जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन से लेकर अमर शहीद पंडित रामप्रसाद विस्मिल संग्रहालय तक यह कैंडल मार्च निकाला गया। संग्रहालय के मुख्य द्वार पर दिवंगत वन आरक्षक के चित्र के समक्ष कैंडिल के साथ श्रद्धांजलि दी गई। वन अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की गई कि अपने शासकीय सेवा कार्य के दौरान दिवंगत हुये वन आरक्षक को शहीद का दर्जा देकर नियमानुसार सहायता दी जावे।

विगत चार दिवस पूर्व जिले के दिमनी थाना क्षेत्रान्तर्गत रानपुर तिराहे पर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास वन विभाग के दल के साथ हरिकेश गुर्जर ने किया था। वाहन चालक ने हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे ही कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

विदित हो कि चम्बल नदी के 435 किलोमीटर क्षेत्र को राष्ट्रीय चम्बल घडिय़ाल अभ्यारण्य घोषित किया गया था। इस नदी के तट से रेत का खनन व परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित है। चम्बल नदी के एसाह वीलपुर कुथियाना घाट से रेत का अवैध खनन कर परिवहन करने वाले वाहन को 8 अप्रैल की सुबह रोकने का प्रयास वन विभाग के दल ने किया था।

राष्ट्रीय चम्बल घडिय़ाल अभ्यारण्य देवरी घडिय़ाल केन्द्र मुरैना के अधीक्षक श्याम सिंह चौहान का कहना है कि मध्यप्रदेश के वन अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा यह कैंडल मार्च अपने-अपने पदस्थापना स्थल पर निकाला गया।

मुरैना जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन से लेकर अमर शहीद पंडित रामप्रसाद विस्मिल संग्रहालय तक यह कैंडल मार्च निकाला गया है। संग्रहालय के मुख्य द्वार पर दिवंगत वन आरक्षक के चित्र के समक्ष कैंडिल के साथ श्रद्धांजलि दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार/उपेंद्र

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा