home page

उज्जैन में एक्यूट केयर ब्रोंकोस्कोपी कार्यशाला में हुआ प्रशिक्षण

 | 
उज्जैन में एक्यूट केयर ब्रोंकोस्कोपी कार्यशाला में हुआ प्रशिक्षण


उज्जैन, 04 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में गंभीर और आपातकालीन मरीजों की जान बचाने के लिए 40वें एमपी-इसाकॉन 2026 के अंतर्गत शक्रवार को अवंती हॉस्पिटल में एक्यूट केयर ब्रोंकोस्कोपी वर्कशॉप का आयोजन हुआ। सोसायटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट्स उज्जैन के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में 100 एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, इंटेंसिविस्ट और इमरजेंसी फिजिशियन ने भाग लिया।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने गंभीर रोगियों में ब्रोंकोस्कोपी की भूमिका, कठिन श्वसन मार्ग के प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में इसके सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया। व्याख्यान और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के साथ चिकित्सकों ने फ्लेक्सिबल ब्रोंकोस्कोप के संचालन, ब्रोंकोस्कोपिक एयरवे असेसमेंट, श्वसन मार्ग से स्राव व अवरोध हटाने, ब्रोंकोएल्वियोलर लैवेज और कठिन इंट्यूबेशन में ब्रोंकोस्कोप के उपयोग का अभ्यास किया। उपकरणों की देखभाल, संक्रमण नियंत्रण पर भी चर्चा हुई।

शुभारंभ डॉ. सुधीर गवारीकर, डॉ. वीके जोशी और सचिन जैन ने किया। चीफ मेंटर डॉ. थुशिरा वीरावरना और डॉ. राजेश मिश्रा रहे। विशेषज्ञ फैकल्टी डॉ. मनीष भारती, डॉ. सुमारा मकबूल, डॉ. मंजुल अग्रवाल, डॉ. मयंक मसंद, डॉ. स्वप्निल जैन और डॉ. तान्या जैन ने मार्गदर्शन किया। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आयोजन समिति में डॉ. अभय कुमार बाबर, डॉ. तपन शर्मा, डॉ. हर्ष मंगल और डॉ. दीपिका अग्रवाल शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल