home page

राजगढ़ः सड़क पर कार लहराई तो यातायात पुलिस ने रोका, नशे में निकला चालक

 | 
राजगढ़ः सड़क पर कार लहराई तो यातायात पुलिस ने रोका, नशे में निकला चालक


राजगढ़, 05 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की यातायात पुलिस ने शनिवार को वाहन चैकिंग के दौरान राजगढ़ चौराहे पर सड़क पर लहराती हुई कार को रोक लिया। पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। इसके बाद कार जब्त कर यातायात थाने में खड़ी कराई गई।

यातायात थाना प्रभारी देवनारायण पांडे ने बताया कि राजगढ़ चौराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान सड़क पर लहराती हुई कार क्रमांक क्रमांक एमपी 39 जेडी 6784 को रोका तो चालक नशे की हालत में मिला। कार को जब्त कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ 10 हजार रुपये से अधिक के चालान की कार्रवाई की जाएगी। दो हाईवे के जंक्शन पर नशे में ड्राइविंग खतरनाक ब्यावरा से दो नेशनल हाईवे गुजरते हैं।

शहर महत्वपूर्ण जंक्शन होने से यहां दिनभर बड़ी संख्या में दोपहिया-चारपहिया वाहनों के साथ यात्री बस, लोडिंग और भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में नशे में वाहन चलाने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

यातायात पुलिस के अनुसार हाईवे और शहर के प्रमुख मार्गों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। यातायात पुलिस के अनुसार जनवरी से अब तक शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 10 चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इन मामलों में न्यायालय ने कुल 1 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने वाहन चालकों से शराब का सेवन करने के बाद वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक