home page

झाबुआ: भारत माता के जयघोष से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

 | 
झाबुआ: भारत माता के जयघोष से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा


झाबुआ: भारत माता के जयघोष से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा


झाबुआ, 12 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला मुख्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

देश भक्ति से ओत-प्रोत नजर आ रही इस यात्रा का आयोजन नगर पालिका परिषद झाबुआ द्वारा किया गया था। आयोजित यात्रा में जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सहभागिता की, और नागरिकों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद झाबुआ से हुआ और नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई यात्रा राजवाड़ा चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। हाथों में तिरंगा थामे जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई मित्रों ने अपने हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता के जयघोष से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, तथा इस अभियान में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता राष्ट्र के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति करती है।

तिरंगा यात्रा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ, महेश मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर सुनिल डावर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिलन पटेल, पार्षदगण, बड़ी संख्या में सफाई मित्र एवं नागरिक भी शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा