home page

झाबुआ: हर्षोल्लास पूर्वक हुआ राष्ट्रीय ध्वज का यशगान, तिरंगा रैली में शामिल हुआ समूचा नगर

 | 
झाबुआ: हर्षोल्लास पूर्वक हुआ राष्ट्रीय ध्वज का यशगान, तिरंगा रैली में शामिल हुआ समूचा नगर


झाबुआ: हर्षोल्लास पूर्वक हुआ राष्ट्रीय ध्वज का यशगान, तिरंगा रैली में शामिल हुआ समूचा नगर


झाबुआ: हर्षोल्लास पूर्वक हुआ राष्ट्रीय ध्वज का यशगान, तिरंगा रैली में शामिल हुआ समूचा नगर


झाबुआ: हर्षोल्लास पूर्वक हुआ राष्ट्रीय ध्वज का यशगान, तिरंगा रैली में शामिल हुआ समूचा नगर




झाबुआ: हर्षोल्लास पूर्वक हुआ राष्ट्रीय ध्वज का यशगान, तिरंगा रैली में शामिल हुआ समूचा नगर


झाबुआ: हर्षोल्लास पूर्वक हुआ राष्ट्रीय ध्वज का यशगान, तिरंगा रैली में शामिल हुआ समूचा नगर


झाबुआ, 13 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व वेला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन झाबुआ के तत्वावधान में गुरुवार को ऐतिहासिक एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस महारैली में समूचा नगर उमड़ पड़ा, और सब तरफ तिरंगे की महिमा का यशोगान होता रहा।

तिरंगा महारैली का शुभारंभ डीआरपी लाइन, झाबुआ से महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया। तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना से ओत-प्रोत इस महा रैली में हाथों में तिरंगा थामे कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मंडलोई सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों ने हर्षोल्लास पूर्वक सहभागिता की।

आयोजित तिरंगा महारैली के समापन के अवसर पर अपने संबोधन में केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। तिरंगा हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर बलिदानियों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता की भावना और अधिक मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा कि झाबुआ जिले के नागरिकों ने जिस उत्साह, उमंग और अनुशासन के साथ इस विशाल तिरंगा महा रैली में सहभागिता की है, वह जिले की राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रदर्शित करता है। मातृशक्ति, युवाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की इतनी बड़ी सहभागिता गौरव का विषय है।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान से प्राप्त हुई है। हम सभी का दायित्व है कि उनके आदर्शों को स्मरण रखते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने जिलेवासियों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का आह्वान करते हुए सभी को हर घर तिरंगा अभियान की शुभकामनाएं दीं।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तिरंगा महारैली में बड़ी संख्या में नागरिको की सहभागिता से उत्साहित जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरा झाबुआ तिरंगामय हो गया। कलेक्टर ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि झाबुआ में जब भी किसी अभियान अथवा आयोजन के लिए आह्वान किया जाता है, यहां के नागरिक पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ उसमें सम्मिलित होते हैं। आज की विशाल तिरंगा महा रैली में भी यही उत्साह देखने को मिला और पूरा झाबुआ तिरंगामय हो गया।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, शहर के वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों, मातृशक्ति, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने बड़े जोश के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की है। इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा कि इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान के साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की गौरवशाली भावना को भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। विभिन्न आयोजनों में वंदे मातरम् का गरिमामय गायन किया जा रहा है, जो राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करता है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के अनुविभागीय मुख्यालय थान्दला में भी आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व वेला में वृहत् रुप में हर्षोल्लास पूर्वक तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों स्वयं सेवी संस्थाओं, छात्र, छात्राओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने हाथों में तिरंगा ध्वज लिए हर्षोल्लास पूर्वक सहभागिता की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा