home page

मुरैना: तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर

 | 
मुरैना: तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर


मुरैना, 09 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एमएस रोड पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एमएस रोड पर तीन बाइकों के बीच अचानक भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार अरविंद रावत और पूनम रावत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं श्रुति रावत और एक अन्य बालिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

इधर, घायल दोनों बालिकाओं को राहगीरों की मदद से सबलगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन बाइक सवारों की तलाश भी कर रही है, जो इस हादसे के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा