home page

शहडोल : मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ

 | 
शहडोल : मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ


शहडोल : मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ


शहडोल, 30 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सत्रारंभ समारोह का आयोजन प्रदेश के सभी 313 विकासखण्ड मुख्यालयों में किया गया। रविवार को आयोजित समारोह में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के साथ द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के अध्ययनरत विद्यार्थियों ने सहभागिता की। एमएलबी कन्या स्कूल मे कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण किया गया

एमएसडब्ल्यू एवं बीएस डब्ल्यू पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का हुआ उन्मुखीकरण

कार्यक्रम के अंतर्गत समाजकार्य स्नातक एवं परास्नातक (सामुदायिक नेतृत्व एवं सतत विकास) पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। नियमित संपर्क कक्षाओं के पूर्व आयोजित सत्रारंभ समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, सामुदायिक नेतृत्व, सामाजिक दायित्व एवं विकास की अवधारणाओं से परिचित कराना रहा।

विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे का सेवन नहीं करने तथा परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्वस्थ एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।

स्वैच्छिकता की भावना को मजबूत करने पर शपथ

समारोह में स्वैच्छिकता शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों में बिना पद, प्रतिष्ठा, सम्मान या लाभ की आकांक्षा के स्वैच्छिक भाव से अपना श्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लिया। समाज में स्वैच्छिकता की मानवीय भावना को विकसित करने तथा स्वैच्छिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग और समर्थन के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

युवाओं को सामाजिक नेतृत्व के लिए तैयार करने की पहल

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक नेतृत्व, सामुदायिक सहभागिता, सतत विकास, स्वावलंबन और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सत्रारंभ समारोह को इसी दिशा में विद्यार्थियों के लिए नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत के रूप में देखा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला