home page

आगरमालवा : केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा मंगलवार काे मां बगलामुखी के करेंगे दर्शन

 | 
आगरमालवा : केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा मंगलवार काे मां बगलामुखी के करेंगे दर्शन


आगरमालवा, 02 नवंबर (हि.स.)। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा सोमवार रात मध्‍य प्रदेश के आगरमालवा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री वर्मा रात्रि विश्राम आगरमालवा सर्किट हाउस में करेंगे। इसके बाद मंगलवार, 03 नवंबर को सुबह जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे। दर्शन-पूजन के बाद वे सुबह 10 बजे नलखेड़ा से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा