home page

विक्रमोत्सव के पुतुल समारोह में जीवंत हुई एकलव्य की गाथा

 | 
विक्रमोत्सव के पुतुल समारोह में जीवंत हुई एकलव्य की गाथा


उज्जैन, 27 फ़रवरी (हि.स.)। महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ एवं संस्कृति संचालनालय द्वारा विक्रमोत्सव अंतर्गत आयोजित पुतुल समारोह में शुक्रवार को दो प्रस्तुतियाँ हुईं।

प्रथम चरण में डॉल्स थिएटर, कोलकाता द्वारा द आर्चर स्टूड अलोन(निर्देशन सुदीप गुप्ता) प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में एकलव्य की कथा को प्रभावी कठपुतली शैली में दिखाया गया।

द्वितीय चरण में मेहर द ट्रूप अहमदाबाद के कलाकारों ने आठवां का कठपुतली मंचन किया। इस प्रस्तुति का निर्देशन मानसिंह झाला ने किया। दोनों प्रस्तुतियों में कलाकारों की सजीव अभिव्यक्ति और तकनीकी कौशल ने दर्शकों को बांधे रखा। शहर के एक्टिव इंग्लिश हाई स्कूल एवं रविन्द्र नाथ टैगोर स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन पल्लवी बेंद्रे ने किया।

* शनिवार को केके पुलवर मेमोरियल थोलपावाकुथु पपेट सेंटर, केरल द्वारा दुर्योधन वध की प्रस्तुति दी जाएगी। निर्देशन रामचंद्र पुलवर करेंगे। दूसरी प्रस्तुति डॉल्स थिएटर, कोलकाता द्वारा पदमगाथ की होगी,जिसका निर्देशन सुदीप गुप्ता करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल