home page

आगरमालवाः हिन्दू समाज का धरना हुआ समाप्त

 | 
आगरमालवाः हिन्दू समाज का धरना हुआ समाप्त


आगरमालवा, 12 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिला मुख्यालय स्थित श्मशान भूमि पर प्रस्तावित फायर स्टेशन के निर्माण को लेकर हिंदू समाज द्वारा नगर पालिका परिषद् कार्यालय के समक्ष दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को समाप्त हो गया।

भाजपा जिला प्रवक्ता महेश शर्मा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने गत दिन भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर नगर की समस्या से अवगत करवाते हुए को बताया कि नगर में विगत कई दिनों से हिंदू समाज द्वारा श्मशान भूमि के समीप प्रस्तावित फायर स्टेशन के निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए धरना दिया जा रहा है, समाजजनों की भावनाओं को देखते हुए इस विषय को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया।

बुधवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात कर इस विषय में चर्चा की तथा इसके पश्चात धरना स्थल पर पहुंचकर समाजजनों से संवाद करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा फायर स्टेशन के स्थान परिवर्तन की कार्रवाई की जा रही है, जिसके बाद समाजजनों ने अपना धरना समाप्त किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल सहित पदाधिकारी धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन समाप्त करवाया।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा