home page

अनूपपुर: सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प

 | 
अनूपपुर: सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प


अनूपपुर: सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प


अनूपपुर: सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प


अनूपपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन के अवसर पर ‘सेवा ज्योति कलश’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल तथा अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान संदीप शिवहरे की टीम ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने उपस्थित नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। इसके पश्चात राज्य मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए निकलने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित होने के बाद जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए नागरिक अपनी-अपनी सेवा ज्योति के साथ संबंधित क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक सहभागिता करेंगे। यात्रा में सबसे आगे रथ रहेगा, जिसके पीछे एक नागरिक प्रज्ज्वलित मशाल लेकर चलेगा। यह यात्रा सेवा, संकल्प और विकसित भारत के निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बलबीर रमन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर प्राशी अग्रवाल, भजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सहित विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा जिलेभर से आए बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

40 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित की स्कूटी

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल तथा अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह ने विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना के तहत 40 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित कर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

बदलते दौर का मध्य प्रदेश’ पुस्तिका से अनूपपुर जिले की विकास गाथा से रूबरू हुए नागरिक

आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘बदलते दौर का मध्य प्रदेश’ के अंतर्गत अनूपपुर जिले की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का वितरण किया गया। पुस्तिका का वितरण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को किया गया।

पुस्तिका के माध्यम से अनूपपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। इस दौरान नागरिकों को जिले की विकास गाथा से अवगत कराया गया तथा विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित इस पुस्तिका के माध्यम से जिले के विकास की दिशा में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों एवं विभिन्न उपलब्धियों को संक्षिप्त एवं सहज रूप में नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपस्थित नागरिकों ने पुस्तिका में प्रकाशित विकास संबंधी जानकारी में रुचि दिखाई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला