home page

अनूपपुर: अमरकंटक में पांच दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान गुरूवार से

 | 
अनूपपुर: अमरकंटक में पांच दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान गुरूवार से


अनूपपुर: अमरकंटक में पांच दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान गुरूवार से


अनूपपुर: अमरकंटक में पांच दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान गुरूवार से


अनूपपुर, 06 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की नर्मदा उद्गम नगरी अमरकंटक स्थित सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र में गुरुवार से श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभारंभ होगा। 12 मई तक चलने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन की शुरुआत बुधवार को भव्य घट-कलश यात्रा के साथ हुई। जैन मंदिर से कूप तक निकाली गई इस यात्रा में समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया।

इस धार्मिक आयोजन में नवाचार्य 108 श्री समय सागर महामुनिराज का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में आर्यिका ऋजुमति माताजी, आर्यिका तपोमति माताजी सहित 12 अन्य आर्यिका संघ और बा. ब्रह्मचारी अरुण भैया कटंगी विशेष रूप से उपस्थित हैं। विधान के दौरान भगवान आदिनाथ के दरबार में प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा, पूजन-अर्चन और सामूहिक आरती जैसे अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किए जाएंगे।

सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी और सकल दिगंबर जैन समाज अमरकंटक ने श्रद्धालुओं से इस पांच दिवसीय साधना शिविर में शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजन के दौरान पूरा नगर वाद्य यंत्रों की ध्वनि और धार्मिक उत्साह से सराबोर है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का दुर्लभ अवसर बताया है। इस दौरान सुनील जैन, राकेश जैन और देवेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला