home page

अनूपपुर: लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री ने जिले की 1.25 लाख बहनों के खाते में 18.24 करोड की राशि का किया अंतरण

 | 
अनूपपुर: लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री ने जिले की 1.25 लाख बहनों के खाते में 18.24 करोड की राशि का किया अंतरण


अनूपपुर, 13 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम से जिले के 01 लाख 25 हजार 259 लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अनुदान राशि 18 करोड़ 24 लाख 3 हजार 300 की राशि हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अनुदान राशि का हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस कार्यक्रम को अनमपपुर कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही हितग्राही उपस्थित रहे।

जिले में कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लाडली बहनें उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले के 01 लाख 25 हजार 259 लाड़ली बहनों के खातों में 18 करोड़ 24 लाख 3 हजार 300 की राशि अंतरित की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला