home page

अनूपपुर: कोतमा में होटल का भवन ढहने के मामले में मुख्यमंत्री ने जताया दुख

 | 
अनूपपुर: कोतमा में होटल का भवन ढहने के मामले में मुख्यमंत्री ने जताया दुख


अनूपपुर: कोतमा में होटल का भवन ढहने के मामले में मुख्यमंत्री ने जताया दुख


अनूपपुर: कोतमा में होटल का भवन ढहने के मामले में मुख्यमंत्री ने जताया दुख


अनूपपुर: कोतमा में होटल का भवन ढहने के मामले में मुख्यमंत्री ने जताया दुख


अनूपपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जिले के कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित बस स्टैंड के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। यहां स्थित तीन मंजिला अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं। मुख्यमंत्री सोशल मिडिया के माध्यम से शोक जताया हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मिडिया के माध्यम से अपना संदेश देते हुए कहा हैं कि अनूपपुर जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में होटल का भवन ढहने की दुर्घटना दुखद है। एक नागरिक की मौत होना पीड़ादायक है। जिला प्रशासन, पुलिस एवं SECL द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तीन नागरिकों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला गया है। NDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। मंत्री दिलीप अहिरवार और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत व उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगत को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

लॉज की नींव से खोदा गड्ढा

बताया गया हैं कि अग्रवाल लॉज के ठीक बगल में स्थानीय निवासी रामनरेश गर्ग ने व्यावसायिक उपयोग के लिए नींव का गड्ढा खोदा था। रामनरेश गर्ग का लगभग 20 बाई 50 के प्लॉट पर यह निर्माण कार्य करा रहे थे। लगभग एक सप्ताह पहले अग्रवाल लॉज की दीवार से सटाकर लगभग 12 फुट गहरा एक गड्ढा खोदा गया था। बाद में गड्ढे में पानी भर गया। इसके बाद लॉज का एक हिस्सा ढहकर उसी गड्ढे में गिर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही हादसे की जानकारी मिलते ही राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, शहडोल संभागायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर हर्षल पंचोली,पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान स्वयं मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम ने मलबे में दबे कोतमा निवासी हनुमान दीन के शव को बाहर निकाला। मुंह से खून निकल रहा था। शरीर की कई हड्डियां टूट चुकी थीं। मलबे से बाहर निकालते समय मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। राहत और बचाव दल लगातार अन्य लोगों को खोजने में जुटा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला