अनूपपुर: अमरकंटक का अद्भुत प्रकृति सौंदर्य मोहित करने वाला है
अनूपपुर, 23 जून (हि.स.)। पवित्र नगरी अमरकंटक प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल जहां देश विदेश के लोग आते हैं। यहा का मौसम लोगो को बहुत भाता हैं।
राजस्थान प्रांत के सरोई जिला के देवधा ग्राम से यहां पहुंचे 18 सदस्यीय किसान परिवार के संयुक्त परिवार को अमरकंटक के तीर्थ स्थल और पर्यटन क्षेत्र काफी पसंद आ रहे हैं। 18 सदस्यीय परिवर के मुखिया सरूपा राम व अन्य लोग बताते हैं कि अमरकंटक हमको बहुत अच्छा लगा। यहां का मौसम बहुत अच्छा है, हमारे यहां तो बहुत ज्यादा गर्मी अभी है। सरूपा अपने परिवारजनों के साथ पतित पावनी मां नर्मदा के उद्गम स्थल में स्नान, दर्शन, पूजन और अर्चन के लिए आए आए हुए हैं।
सरूपा ने बताया कि हम संयुक्त परिवार में रहते हैं। विकास के इस दौर में भी हम अपने पूर्वजों के कहने एवं बताए गए मार्गों के अनुसार ही चलते हैं। हमारा रहन-सहन एवं वस्त्र आभूषण आज भी पूर्ववत हैं। सब लोग खेती-किसानी करते हैं, वही हमारे जीने का आधार है। 25-26 लोगों का संयुक्त परिवार एक ही छत के नीचे रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अमरकंटक एवं नर्मदा का बहुत नाम है। इसके पूर्व अपने घर के लोगों को मैहर ,चित्रकूट, बनारस ,प्रयागराज, महाकुंभ तथा अयोध्या घुमा चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

