मंदसौरः प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
मंदसौर, 04 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देशन में प्रशासन द्वारा बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भुन्याखेड़ी में 30 करोड़ रुपये की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई।
एसडीएम शुभम पाटीदार ने बताया कि ग्राम भुन्याखेड़ी स्थित शासकीय सर्वे नंबर 514 में से रकबा 0.75 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 30 करोड़ से अतिक्रमणकर्ता साबिर पुत्र बफाति हड्डी के अतिक्रमण को तहसीलदार नीलेश पटेल एवं राजस्व दल द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में हटा कर कब्जा कर्मचारी आवास निगम विंध्याचल भवन भोपाल की ओर से उपस्थित राहुल चौहान एवं नगर पालिका मंदसौर कार्यपालन यंत्री पी एस धार्वे को दिया गया।
मौके पर कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, राजस्व निरीक्षक विकास चौहान, पटवारी राजेंद्र चंदेल, राजेश मेहता, गोवर्धन पाटीदार,रविंद्र पाटीदार, श्रीमति माधुरी परमार, नगर पालिका इंजीनियर शाहिद मिर्ज़ा एवं अन्य उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

