home page

उज्जैन की कालिदास संस्कृत अकादेमी में बुधवार को होगा 53 वां टेपा सम्मेलन

 | 
उज्जैन की कालिदास संस्कृत अकादेमी में बुधवार को होगा 53 वां टेपा सम्मेलन


उज्जैन, 31 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर 1 अप्रैल को कालिदास संस्कृत अकादमी में 53वें अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन का आयोजन रात्रि 8 बजे से होगा। इस अवसर पर धुरंधर-2 के चरित्र अभिनेता राकेश बेदी आकर्षण का केंद्र होंगे। देश के ख्यात हास्यव्यंग्य कवि श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। कार्यक्रम दर्शकों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क है।

यह जानकारी मीडिया से चर्चा में अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन के सचिव मनीष शर्मा और स्वागताध्यक्ष ओम अमरनाथ खत्री ने दी। उन्होने बताया कि इस वर्ष सम्मेलन समाजसेवी लाला अमरनाथ और टेपा सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष डा. शिव शर्मा की स्मृति में समर्पित रहेगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को आमंत्रित किया गया है। अध्यक्षता पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा करेंगे। अतिथि के रूप में आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, सोसायटी फॉर प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव, वरिष्ठ अभिभाषक आदिश सी अगरवाला, सुरेन्द्र मरमट,नरेश शर्मा, कमलेश धनोतिया, प्रफुल्ल फुलजेले और एमपीआयडीसी,उज्जैन के निदेशक राजेश राठौर को आमंत्रित किया गया है।

इनका होगा सम्मानसम्मेलन में चरित्र अभिनेता राकेश बेदी को राधा लाला अमरनाथ स्मृति टेपा सम्मान, कवि सुभाष काबरा को पं.सूर्यनारायण व्यास स्मृति टेपा सम्मान, हास्य कवि शंभू शिखर को सांदीपनी न्यास टेपा सम्मान, कवयित्री प्रिया खुशबू को रंगकर्मी भगवती शर्मा स्मृति टेपा सम्मान, कवि एकेश पार्थ को रणछोड़सिंह आंजना स्मृति टेपा सम्मान और हास्य कवि लोकेश जडिय़ा को किशनलाल जायसवाल स्मृति टेपा सम्मान, मालवी कवि राहुल शर्मा को गणेश चिन्तामण शास्त्री पंडा नाहरवाला स्मृति टेपा सम्मान, पॉडकास्टर अवनी कोठारी को आरक्षक आशा बैस स्मृति टेपा सम्मान, अभिभाषक डॉ.आदिश सी अगरवाला को बालकृष्ण उपाध्याय स्मृति टेपा सम्मान, वृक्ष मित्र समिति के अध्यक्ष अशोक भातखंडे को अशोक जायसवाल स्मृति टेपा सम्मान, समाजसेवी नरेश शर्मा को शकुंतला शर्मा स्मृति टेपा सम्मान तथा चित्रकार डॉ.अभिषेक सिंह तोमर को मानव कला संकेत टेपा सम्मान दिया जाएगा।

पत्रकारिता सम्मानमीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नितिन चावड़ा को पत्रकार मानसिंह बैस स्मृति सम्मान, राहुल यादव को सत्यनारायण गोयल स्मृति सम्मान,भूपेंद्र भूतड़ा को ज्ञानस्वरूप श्रीवास्तव स्मृति सम्मान और राजेश पांचाल को कन्हैयालाल भूतड़ा स्मृति सम्मान दिया जाएगा।

कवि सम्मेलन में गूंजेंगे हास्य के स्वरटेपा टॉप कवि सम्मेलन में मधुबनी बिहार के शंभू शिखर, मुंबई के सुभाष काबरा, जयपुर के एकेश पार्थ, कन्नौद की प्रिया खुशबु, धार के लोकेश जडिया और राहुल शर्मा काव्य पाठ करेंगे। सूत्रधार दिनेश दिग्गज और अशोक भाटी होंगे। सहयोगी कुलदीप रंगीला, सुरेन्द्र सर्किट और प्रेमशीला श्रीवास्तव रहेंगे।

टेपा रपट और चिल्मी मुकदमाआयोजन में टेपा रपट, प्रशस्ति वाचन और टेपा चिल्मी मुकदमे चलेंगे। अतिथि पारंपरिक टेपा वेशभूषा पहनेंगे। स्वागत नृत्य डॉ. हरीश पोद्दार प्रस्तुत करेंगे। चर्चा के दौरान डा.हरीशकुमार सिंह और शिवा खत्री उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल