home page

अनूपपुर: शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट के लिए 18 जून को शिक्षक संघ का प्रर्दशन

 | 
अनूपपुर: शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट के लिए 18 जून को शिक्षक संघ का प्रर्दशन


अनूपपुर, 15 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में अपनी मांगों को लेकर अब जिले के शिक्षक आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। वर्ष 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से मुक्ति दिलाने के लिए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने सीधे देश के मुखिया को ललकारने की तैयारी कर ली है। आगामी 18 जून को शिक्षक संघ पूरे तेवर के साथ कलेक्ट्रेट कूच करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम एक तीखा ज्ञापन सौंपेगा।

जिला अध्यक्ष संजय निगम ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर पूरे देश में इस आंदोलन की ज्वाला भडक चुकी है। ज्ञात हो कि 29 माई 2026 को आए सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले पुराने शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य कर दिया गया है। न्यायालय के इस आदेश से सालों से सेवा दे रहे लाखों शिक्षकों के भविष्य और उनके परिवारों पर अचानक तलवार लटक गई है। संघ का साफ कहना है कि वह न्यायालय का सम्मान करते हैं, लेकिन इस गंभीर संकट का समाधान अब केवल संसद ही कर सकती है। आगामी 18 जून को शाम 4 बजे कलेक्टर के माध्यम से भेजे जाने वाले इस ज्ञापन में मांग की जाएगी कि केंद्र सरकार आगामी मानसून सत्र में विशेष विधेयक लाकर 2010 से पहले के शिक्षकों को इस नियम से परमानेंट छूट दे। शिक्षक संघ ने जिले के कोने-कोने से गुरुजी को इस हक की लड़ाई में एकजुट होने और हुंकार भरने की अपील की हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला