मंदसौरः महावीर स्वामी जन्मकल्याणक के विशाल चल समारोह में सम्मिलित हुए जैन पाठशाला की शिक्षिकाएं एवं बच्चे
मन्दसौर, 05 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में सकल जैन समाज के द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया था। चल समारोह में मंदसौर नगर में संचालित होने वाली विभिन्न जैन पाठशालाओं के बच्चे एवं शिक्षिकाएं भी विशेष रूप से सम्मिलित हुई। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी थी। जिनका सम्मान रविवार को एक गरिमामाय कार्यक्रम में सकल जैन समाज के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सकल जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल बड़जात्या, योग गुरू सुरेन्द्र जैन और सकल जैन समाज के अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन गोटावाला, विशेष अतिथि के रूप में सकल जैन समाज के उपसंयोजक संजय मुरड़िया, अरविन्द मेहता, महामन्त्री शेखर कासमा, प्रताप कोठारी, प्रवक्ता विजयेन्द्र फांफरिया, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री कमलेश कटारिया, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री श्रीमती विनाली मेहता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के विशेष अतिथियों ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और आगे भी समाज की गतिविधियों में बढ़ चढकर हिस्सा लेने की बात कही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

