राजगढ़ः सूने घर से सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी
राजगढ़, 05 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लीमाचौहान थाना क्षेत्र के ग्राम काचरियाभाई में अज्ञात बदमाश सूने घर का ताला तोड़कर सोने- चांदी के गहने व नकदी और एलइडी चोरी कर ले गए। पुलिस ने गुरुवार को मौका-मुआयान कर मामले में जांच शुरु की।
जानकारी के अनुसार ग्राम काचरियाभाई निवासी दिनेश चौहान ने बताया कि वह पिछले दस दिनों से परिवार सहित सारंगपुर गया था, जिसका फायदा उठाकर बदमाश सूने घर का ताला तोड़कर अल्मारी में रखे तीन तौला वजनी सोने के गहने, एक किलो चांदी, 15 हजार रुपये नकद व एक एलइडी चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमती सात लाख 25 हजार रुपए है। पड़ोसी अरविंद सिकरवार ने घर की स्थिति देखकर दिनेश चैहान को सूचना दी, घर मालिक दिनेश ने गांव जाकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था साथ ही अंदर अल्मारियों का सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था।बताया गया है कि बदमाश घर से चोरी किए गए कपड़े पास में स्थित खेत में फैंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मौका-मुआयना कर पड़ताल शुरु की। थानाप्रभारी राहुल रघुवंशी का कहना है कि सोने-चांदी के गहनों का बिल या फोटों के आधार पर आकलन किया जाएगा कि कितने का माल चोरी हुआ है, प्रकरण में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पड़ताल शुरु की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

