home page

राज्य वित्त आयोग का दो दिवसीय सागर दौरा शुक्रवार को

 | 
राज्य वित्त आयोग का दो दिवसीय सागर दौरा शुक्रवार को


- पवैया की अध्यक्षता में होगी निकायों की वित्तीय समीक्षा

भोपाल, 23 अप्रैल (हि.स.) । मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया के नेतृत्व में आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम शुक्रवार को 24 अप्रैल 2026 सागर संभाग के दो दिवसीय दौरे पर पहुँचेगी। पवैया संभाग के नगरीय और ग्रामीण निकायों की वित्तीय स्थिति का बारीकी से आकलन करना तथा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी संतोष मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि 25 अप्रैल को सागर संभाग के आयुक्त सहित सभी छह जिलों के कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की एक वृहद प्रशासनिक बैठक भी आहूत की गई है। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं की धरातलीय वास्तविकता और उनकी गुणवत्ता पर गहन विचार-विमर्श होगा। आयोग स्थानीय निकाय अपने स्वयं के राजस्व स्रोतों को बढ़ाने के लिए किस प्रकार के नए नवाचार अपना रहे हैं। इस पर चर्चा करेंगी।

उन्होंनें बताया कि इस महत्वपूर्ण दौरे में आयोग के सदस्य के.के. सिंह (पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा) और सदस्य सचिव वीरेन्द्र कुमार (पूर्व म.प्र. वित्त सेवा अधिकारी) प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष रूप से वित्तीय आंकड़ों की समीक्षा करेंगे। साथ ही, टीम द्वारा क्षेत्र की कुछ चुनिंदा विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा, जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत