अनूपपुर: विशेष लोक अदालत: 23 प्रकरणों का हुआ सौहार्दपूर्ण निराकरण, 77 लाख से अधिक का आर्वाड पारित
अनूपपुर, 18 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को विशेष लोक अदालत में 5 खण्डपीठों में 23 प्रकरणों का निराकरण किया गया, वहीं 77,16,171/- (सतहत्तर लाख सोलह हजार एक सौ इकहत्तर रूपये) का आर्वाड पारित किया गया। साथ ही लोक अदालत में उभय पक्ष ने स्वेच्छा से समझौता कर अपने विवादों का त्वरित एवं सरल समाधान प्राप्त किया।
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर माया विश्वलाल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर रावेन्द्र सोनी के मार्गदर्शन में विशेष लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत के लिए 5 खण्डपीठों का गठन किया गया था। जिला मुख्यालय में 2 खण्डपीठ , कोतमा तहसील में 02 एवं राजेन्द्रग्राम की 01 खण्डपीठ शामिल हैं।
विशेष लोक अदालत में पूरे जिले के परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 की धारा 138 के अन्तमर्गत चेक अनादरण के प्री- लीटिगेशन के 06 एवं न्यायालय में लंबित प्रकरणों में से 23 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 77 लाख 16 हजार 171/- (सतहत्तंर लाख सोलह हजार एक सौ इकहत्तर रूपये) का आर्वाड पारित किया गया। लोक अदालत में उभय पक्ष ने स्वेच्छा से समझौता कर अपने विवादों का त्वरित एवं सरल समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विशेष लोक अदालत संयोजक नरेन्द्र पटेल, जिला न्यायाधीश, खण्डपीठ के पीठसीन अधिकारी श्रीकृष्ण डागलिया जिला न्यायाधीश, एवं सुधा पाण्डेय न्याधयिक मजिस्ट्रेंट प्रथम श्रेणी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी एंव अधिवक्ता उपस्थित रहें।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

