home page

रीवाः सोलर पैनल की सफाई के दौरान घुलसा युवक, दो मंजिला मकान से गिरकर मौत

 | 

रीवा, 03 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रीवा शहर के खैरा इलाके में मंगलवार को सोलर पैनल की सफाई के दौरान एक युवक झुलस गया और दो मंजिला मकान से गिरकर उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, युवक जयंत खन्ना अपने आवास की दूसरी मंजिल पर लगे सोलर पैनल की सफाई कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वर्न यूनिट के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी