इंदौरः मुख्यमंत्री ने किया श्रीअन्न फूड फेस्टिवल एवं जैविक महोत्सव का अवलोकन
- जैविक उत्पादों की लगी प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री ने की महोत्सव की सराहना
भोपाल, 14 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान ढक्कन वाला कुआं के पास आयोजित श्रीअन्न (मिलेट्स) फूड फेस्टिवल का अवलोकन किया। उन्होंने यहाँ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर किसानों से जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने जैविक महोत्सव की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित जैविक महोत्सव में अंतर्गत स्थापित गाय की प्रतिमा के साथ फ़ोटो भी खिंचवाए। इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया व मधु वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

