home page

शुजालपुर में बड़े तालाब पर होगा श्रमदान

 | 

शुजालपुर, 11 जून (हि.स.)। इस समय जल स्रोत के संरक्षण के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था अकोदिया नगर जन उत्थान समिति द्वारा पौधा रोपण के लिए श्रमदान किया जाएगा।

इस संबंध में अकोदिया गांव के बड़े तालाब पर संस्था के सदस्यों के साथ जन भागीदारी एवं नगर परिषद के लोग भी मौजूद रहेंगे। इस बार अकोदिया नगर जन उत्थान समिति द्वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बारिश के समय जन भागीदारी से पौधा रोपण अभियान चलाए जाने का निर्णय सर्व सम्मिति से लिया गया है ।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/मयंक