home page

शिवपुरी में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 8 कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों को किया गया सील

 | 
शिवपुरी में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 8 कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों को किया गया सील


शिवपुरी में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 8 कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों को किया गया सील


शिवपुरी, 23 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 8 कोचिंग एवं शैक्षणिक संस्थानों को सील कर दिया है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा द्वारा किए गए निरीक्षण में कई संस्थानों में अग्निशमन यंत्र, फायर एनओसी तथा आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव पाया गया। निरीक्षण के दौरान भारत आईएएस, इंसपायर लाइब्रेरी, पाठशाला लाइब्रेरी, शिवानी कॉमर्स इंस्टीट्यूट, कांसेप्ट बिल्डर्स क्लास, ब्लूमिंग बड्स, इंडक्टेंस कोड केयर एवं शिवपुरी एकेडमी क्लासेस में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन संस्थानों को सील कर दिया।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी संस्थानों को निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों एवं वैध फायर एनओसी सुनिश्चित करनी होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / युगल किशोर शर्मा