home page

राजगढ़ः 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा, मंत्री पंवार ने तैयारियों की समीक्षा की

 | 
राजगढ़ः 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा, मंत्री पंवार ने तैयारियों की समीक्षा की


राजगढ़, 04 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 7 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

यात्रा के आयोजन को लेकर प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में मंत्री पंवार ने यात्रा के प्रस्तावित मार्ग की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि यात्रा का आयोजन व्यवस्थित तरीके से हो और इसमें शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। मंत्री ने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलवर यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंदरसिंह लववंशी, एसडीएम गोविंद कुमार दुबे, एसडीओपी प्रकाश शर्मा, नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी मंत्री को दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक