home page

सिवनीः उत्तर सिवनी वनमंडल के वनक्षेत्रों में सीताफल संग्रहण पर प्रतिबंध

 | 
सिवनीः उत्तर सिवनी वनमंडल के वनक्षेत्रों में सीताफल संग्रहण पर प्रतिबंध


सिवनी 10 अक्टूबर(हि.स.)।मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के वनमंडल अधिकारी, उत्तर सिवनी वनमंडल द्वारा वनक्षेत्रों में जैवविविधता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सीताफल संग्रहण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश शनिवार को जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, उत्तर सिवनी वनमंडल के अंतर्गत जिन वनक्षेत्रों से सीताफल का संग्रहण किया जाता है, उन समस्त वनक्षेत्रों को अक्टूबर 2026 तक की अवधि के लिए सीताफल संग्रहण हेतु निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।

मध्य प्रदेश वन उपज (जैवविविधता का संरक्षण और पोषण कटाई) नियम, 2005 के नियम 3, 4 एवं 5 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के तहत जारी आदेश के अनुसार, निर्धारित अवधि तक संबंधित वनक्षेत्रों से सीताफल का संग्रहण प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध वनक्षेत्रों में जैवविविधता के संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दृष्टि से लागू किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर छह माह तक के कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान है।

हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया