home page

राजगढ़ः जिले सहित अन्य राज्यों से ट्रेस कर 1.8 करोड़ के 451 गुम मोबाइल बरामद

 | 
राजगढ़ः जिले सहित अन्य राज्यों से ट्रेस कर 1.8 करोड़ के 451 गुम मोबाइल बरामद


राजगढ़, 13 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की पुलिस ने आपरेशन ट्रेस एंड रिर्टन अभियान के तहत सायबर सेल, आधुनिक तकनीक एवं सीइआईआर पोर्टल की सहायता से गुम व चोरी हुए मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए और वास्तविक मालिकों को लौटने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की।

एएसपी केएल.बंजारे ने शुक्रवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि अभियान के तहत सायबर सेल, जिले के समस्त थानाप्रभारियों के सहयोग से आधुनिक तकनीक एवं सीईआईआर पोर्टल की सहायता से कुल 1.8 करोड़ के 451 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मालिकों को वापस किए गए है। पुलिस की इस कार्यवाही से आमजन को बड़ी राहत मिली है साथ ही पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है। पुलिस ने जुलाई 2025 में 350 और मार्च 2026 में 451 मोबाइल बरामद किए है।

राजगढ़ पुलिस द्वारा मोबाइलों की बरामदगी केवल जिले तक सीमित नही रही, बल्कि तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से देवास, इंदौर, टीकमगढ़, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, धार, शिवपुरी, रीवा, भिंड, मंदसौर, खरगोन सहित अन्य जिलों व बिहार, गुजरात,राजस्थान और उत्तप्रदेश राज्यों से उपयोग में किए जा रहे मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए है। कार्रवाई के दौरान सायबर सेलप्रभारी एसआई जितेन्द्र अजनारे, प्रआर.शशांक यादव, कुलदीप, जयप्रकाश चक्रवर्ती, आर.अशोक राहोरिया, पवन मीणा, हितेश यादव, सुमितकुमार, अंतिम सोलंकी और शुभम मीणा शामिल रहे। इस सराहनीय कार्य के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरुष्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। राजगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर निकटतम थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं, पोर्टल पर आॅनलाइन शिकायत दर्ज करें, साइबर फ्राॅड की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक