राजगढ़ः घर में संचालित एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई, 4 करोड़ का मशरुका बरामद
राजगढ़,4 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान के जिला झालावाड़ की विशेष टीम की सूचना पर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की माचलपुर थाना पुलिस टीम ने बुधवार अलसुबह ग्राम गोघटपुर में स्थित घर में संचालित एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से चार करोड़ रुपए का मशरुका बरामद किया है, जबकि फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया।
एएसपी केएल.बंजारे ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के जिला झालावाड़ की विशेष टीम की सूचना पर माचलपुर थाना पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोघटपुर में मादक पदार्थ निर्माण से संबंधित कार्रवाई की, जिसमें ग्राम गोघटपुर निवासी रघुनंदन पुत्र गोवर्धन पाटीदार द्वारा अपने घर पर अवैध रुप से एमडी एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके से एपीओनेक्स फार्मा कंपनी के मेलाटोनिन के 4 किलो 810 ग्राम वजन के चार पैकेट, रेनकेम लेबोरेटरी रिएजेंट के 470 ग्राम व 220 ग्राम वजन के दो सीलबंद डिब्बे, रेनकेम लेबोरेटरी के रिएजेंट के 490 ग्राम व 360 ग्राम वजन के दो सीलबंद डिब्बे, 4 किलो 810 ग्राम वजनी नीला प्लास्टिक कंटेनर, सफेद केमिकल पावडर, 5 किलो 380 ग्राम नीला प्लास्टिक कंटेनर, सफेद केमिकल पावडर, 17 किलो 695 ग्राम नीला प्लास्टिक कंटेनर, सफेद केमिकल पावडर, स्टील/प्लास्टिक मिश्रित कंटेनर, सफेद केमिकल पावडर 7 किलो 950 ग्राम, सफेद प्लास्टिक पाॅलिथिन में भरा सफेद केमिकल पावडर 910 ग्राम सहित अन्य सामग्री जब्त की, जिसकी कुल कीमत चार करोड़ रुपए है। पुलिस ने मौके से फरार फैक्ट्री संचालक रघुनंदन पाटीदार के खिलाफ धारा 30 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी गुड्डू कुशवाह, प्रआर.प्रदीप सोलंकी, आर.नरहरी मिलन, राजीव समाधिया, दिनेश भील, पप्पू, गोविंद, महिला आर.चारु शर्मा सहित राजस्थान के झालावाड़ जिले की विशेष टीम मौजूद रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

