home page

राजगढ़ः महिला के कब्जे से 60 हजार की स्मैक जब्त, पूछताछ जारी

 | 
राजगढ़ः महिला के कब्जे से 60 हजार की स्मैक जब्त, पूछताछ जारी


राजगढ़,2 नवंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को ग्राम गुलखेड़ी जोड़ के समीप से दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 5.61 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपए बताई गई है।

थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ स्मैक, गांजा और अवैध शराब पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन शुद्धि अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुलखेड़ी जोड़ के पास एक महिला अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर बैठी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से रजनी पत्नी अनिल सांसी निवासी गुलखेड़ी को पकड़ा और उसके कब्जे से 5.61 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपियन के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राजपूत, एसआई आरपी. मिश्रा, एएसआई समीर खान, प्रआ. रामनारायण जाटिया सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक