home page

म प्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने सभी विभागों और बैंकों की योजनाओं की समीक्षा की

 | 
म प्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने सभी विभागों और बैंकों की योजनाओं की समीक्षा की


सतना, 24 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना में मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव अपने प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी विभागों एवं बैंकों की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई। इस मौके पर कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, एलआर जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के विरुद्ध अपराधों की स्थिति पर चर्चा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गौरव पाण्डेय ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे, सीसी देवेंद्र प्रताप सिंह, आरआई श्रीमती देविका सिंह बघेल, थाना प्रभारी कोलगवां सुदीप सोनी, सिटी कोतवाली रावेंद्र द्विवेदी, सिविल लाइन श्रीमती प्रीति विश्वकर्मा सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले डा. जाटव 23 से 25 जून 2026 तक सतना जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को सायं सतना पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस सतना में उन्होने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी