home page

सतनाः डाक्टरों ने हरियाली का संकल्प लेकर किया पार्क में सामूहिक पौधा रोपण

 | 
सतनाः डाक्टरों ने हरियाली का संकल्प लेकर किया पार्क में सामूहिक पौधा रोपण


सतना, 02 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना में बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र की चिंता को लेकर आईएमए चलाए जा रहे 'ग्रीन कॉरिडोर' वृक्षारोपण अभियान का समापन रविवार को मैथली शरण गुप्त पार्क में सामूहिक वृक्षारोपण के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. राकेश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं हैं, बल्कि जलवायु संतुलन, भू-जल संरक्षण और स्वस्थ जीवन के आधार भी हैं। अभियान की संयोजक डॉ. श्रीमती प्रतिमा दुबे ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ पेड़ लगानानहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित कर हरित भविष्य बनाना है। आईएमए ने 'एक पेड़ एक संकल्प, हरियाली ही है कल के संदेश के साथ शहरवासियों से जुड़ने की अपील की। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में आईएमए सचिव डॉ. आलोक खन्ना, कोषाध्यक्ष डॉ. ललित गुप्ता, भरहुत नगर के पार्षद आदित्य यादव, वरिष्ठ समाजसेवी रमाकांत शुक्ला और मंडल अध्यक्षदीपेन्द्र नाथ त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पार्क परिसर में पौधे लगाए और उनकी देखभाल की शपथ ली।

डॉक्टरों ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ पर्यावरण जरूरी है। इसी सोच के साथ आईएमए ने पूरे शहर को हरियाली से जोड़ने का बीड़ा उठाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी