विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ सतना में वीबीजी-रामजी मिशन का शुभारंभ
सतना, 02 जुलाई (हि.स.)। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में गुरुवार को सतना जिला पंचायत सभागार में 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)–वीबीजी-रामजी' का जिला स्तरीय शुभारंभ गुरूवार काे किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण रोजगार, आजीविका संवर्धन और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार रहे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार ने की। शुभारंभ के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा और सुना गया।
इस दौरान जिला पंचायत सभापति रमाकांत पायसी, ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, आरती चौधरी, एकता सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, जनपद पंचायत सोहावल के सीईओ प्रतिपाल बागरी, नागौद के सीईओ अशोक मिश्रा, उचेहरा के सीईओ ओ.पी. अस्थाना, रामपुर बाघेलान की सीईओ रश्मि पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, आजीविका को सशक्त बनाने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने समन्वित प्रयासों से आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध ग्रामीण भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्द्र द्विवेदी

