छिंदवाड़ाः सांसद बंटी विवेक साहू ने केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह से की मुलाकात
छिंदवाड़ा, 21 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को नई दिल्ली में मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के कृषि और ग्रामीण विकास से संबंधित समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से विस्तृत चर्चा की है, साथ ही सांसद श्री साहू ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के क्षेत्रहित से संबंधित महत्वपूर्ण मांगों एवं जनहित के मुद्दों को भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष रखा है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद बंटी विवेक साहू को छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के कृषि और ग्रामीण विकास से संबंधित विकास कार्यों को लेकर हरसंभव सहयोग देने को आश्वासन दिया है। सांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के विकास को लेकर दिये गये मार्गदर्शन एवं स्नेह के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू के साथ में जबलपुर सांसद आशीष दुबे भी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan

