home page

उज्जैन में निकली सनातन पुजारी न्याय यात्रा,  मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

 | 
उज्जैन में निकली सनातन पुजारी न्याय यात्रा,  मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन


उज्जैन, 10 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में शुक्रवार को सनातन पुजारी न्याय यात्रा निकली। यात्रा में वैष्णव बैरागी चतु:संप्रदाय के पुजारीगण शामिल रहे। हाथ में तख्तियां एवं भगवा ध्वज लिए पुजारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां डिप्टी कलेक्टर सरिता लाल को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में इन्होने उल्लेख किया कि सरकार मदिरों का सरकारीकरण कर रही है,जो खत्म किया जाए। मंदिर के नाम से रियासतकाल से आवंटित जमीनों की निलामी और प्रशासनिक कार्यवाही पर रोक लगाई जाए। इसीप्रकार परंपराओं तथा अधिकारों के प्रभावित होने के आरोप भी लगाए।

इस यात्रा में प्रदेशभर से आए पुजारी एवं संत शामिल हुए। इनके हाथों में तख्तियां थी,जिन पर विभिन्न मांगे लिखी हुई थी। ये अपनी मांगों को लेकर नारे भी लगा रहे थे। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इन्होने सामूहिक रूप से हनुमान चालिसा का पाठ किया। साथ ही सनातर परंपरा की रक्षा के लिए सामुहिक प्रार्थना की। इनका कहना था कि प्रदेश में करीब 60 हजार मंदिरों से 3 लाख पुजारी परिवार जुड़े हुए हैं। साथ ही लाखो सनातन धर्म को माननेवाले अनुयायी जुड़े हुए हैं। मंदिरों की संपत्ति एवं परंपराओं की रक्षा के लिए सरकार को कड़े कदम उठाना चाहिए। भू माफियाओं से भी मंदिर से जुड़ी जमीनों को बचाने की अपील की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल