home page

उज्जैनः गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ

 | 
उज्जैनः गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ


उज्जैन, 20 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष अवसर पर गुरुवार को समरसता संकल्प अभियान अंतर्गत कलश वंदन यात्रा का जिला स्तरीय शुभारंभ शासकीय पॉलिटेक्निक के सभागृह में हुआ। संत रविदास के जीवन, दर्शन और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा भेदभाव मुक्त, समरस एवं एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज का जीवन इस बात का प्रमाण है कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म और विचारों से होती है। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि संत रविदास ने कठिन परिस्थितियों मे समाज में समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में महापौर मुकेश टटवाल, संजय अग्रवाल, समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक कमलेश बैरवा, संतश्री रविदास विश्व महापीठ भारत संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश मोहने, जिला पंचायत सदस्य अजीता परमार उपस्थित रहे। संचालन डॉ. राजेश साहू ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल