home page

सागरः नौरादेही जंगल के पास एनएच-44 पर घायल मिला बाघ, वाहन की टक्कर से चोट लगने की आशंका

 | 
सागरः नौरादेही जंगल के पास एनएच-44 पर घायल मिला बाघ, वाहन की टक्कर से चोट लगने की आशंका


सागर, 02 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के पास एक घायल बाघ मिलने से हड़कंप मच गया। नौरादेही टाइगर रिजर्व क्षेत्र से लगे बरकोटी के जंगल में गुरुचौपड़ा के पास बाघ लंगड़ाते हुए सड़क किनारे बैठा मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाघ घायल हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग और टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघ की हालत गंभीर नजर आ रही थी। वह लंगड़ाकर चल रहा था और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। स्थानीय लोगों और वन्यजीवों के जानकारों का अनुमान है कि सड़क पार करते समय बाघ किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया होगा।

भीड़ देखकर पत्थरों के पीछे छिपा बाघ

सड़क किनारे घायल बाघ को देखने के लिए राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ देखकर बाघ पत्थरों के पीछे छिप गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग और नौरादेही टाइगर रिजर्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वन विभाग की टीम घायल बाघ को सुरक्षित बचाने के प्रयास में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे