अशोकनगर: जुआरियों के पास से 95 हजार की जब्ती, फरार सट्टा आरोपित भी गिरफ्तार
अशोकनगर, 2 दिसम्बर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में पुलिस ने जुआ-सट्टा के विरुद्ध मुहिम में मंगलवार को चार जुआ के आरोपितों को गिरफ्तार कर चार मोबाइल सहित दो मोटरसाइकिल कुल 95,500 रुपये की जप्ती की है। वहीं बीते फरवरी माह से एक सट्टा के मामले में फरार चल रहे आरोपित को विदिशा से गिरफ्तार किया है।
एसपी राजीव मिश्रा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत जिले के मुंगावली थाना अंतर्गत चाचूखेड़ा गांव के हार से जुआ खलते हुये संतोष पुत्र रतिराम जाति साहू उम्र 40 साल निवासी कछियाना मोहल्ला मुंगावली, अरविन्द पुत्र लालाराम जाति कुशवाह उम्र 27 साल निवासी मल्हारगढ़ रोड़ मरघटशाला के पास मुंगावली, लालू पुत्र विजय सिंह जाति कटारिया उम्र 38 साल निवासी गूजर मोहल्ला चंदेरी, जगन्नाथ पुत्र मदन लाल जाति कुशवाह उम्र 45 साल निवासी रामबाग कृष्णा स्कूल के पास मल्हारगढ़ रोड़ मुंगावली के पास से एक 52 पत्तों की ताश की गड्डी तथा एक मोबाईल मोटोरोला कंपनी का आसमानी कलर कीमती करीब 500 रुपये कुल मसरूका 4 मोबाईल व दो मोटरसायकिल एचएफ डीलक्स बजाज सीटी चेचिस नम्बर कुल राशि 13500 रुपये नगदी व एक तास की गड्डी कुल मसरूका कीमती 95,500 रुपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वहीं बीती 24 फरवरी को थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा सट्टा के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों गौरव जैन, गौरव श्रीवास्तव, शुभम नामदेव, सौरभ विजौले, सौरभ लोधी, रवि नामदेव, भानु नामदेव, चेतन नामदेव, हर्ष महाराज एवं चिराग जैन के विरुद्ध अपराध धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं धारा 112, 49 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उक्त प्रकरण में फरार चल रहा आरोपी नीरज जैन पुत्र विमल कुमार जैन, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम प्राणपुर थाना चन्देरी, हाल निवासी सिटी सेंटर गंजबासौदा जिला विदिशा को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई। प्रकरण का फरार आरोपी नीरज जैन निवासी ग्राम प्राणपुर थाना चन्देरी प्रकरण पंजीवद्ध होने के बाद सिटी सेंटर गंजबासौदा जिला विदिशा में रह रहा था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार

